फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP people paid tribute by lighting candles in memory of farmers killed in Lakhimpur

सपा जनों ने लखीमपुर में मारे गए किसानों की याद में मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

Wed, 03 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP people paid tribute by lighting candles in memory of farmers killed in Lakhimpur
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लखीमपुर में कार से कुचलकर मारे गए किसानों और नौजवान पत्रकार की स्म़ृति में सपा जनों ने बुधवार को मोमबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया। किसान स्मृति दिवस के रूप में सपाजनों ने मृत किसानों को सायं छह बजे मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि आज मृत किसानों की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थनाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आज ही दीपावली की पूर्व संध्या है। कहा कि जिस प्रकार राक्षस रावण का वध करके श्रीराम ने प्रजा जन को सुरक्षा प्रदान किया था। उसी प्रकार देश के विनाशक तत्वों का नाश करने तथा महंगाई और भ्रष्टाचार की आग से निजात दिलाने के लिए जनता एक भले व्यक्ति का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अरशद जमाल,छात्रसभा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, युवजनसभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष धीरज राजभर, जिला सचिव योगेन्द्र यादव, विनोद तिवारी, जाहिर सेराज, गौरव पांडेय, मुरलीधर यादव, रामविलास यादव, गोपाल यादव, अभय यादव, आदि सैकड़ों लोगों ने मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed