{"_id":"617305fb727e204afd0bfe6e","slug":"sp-people-discussed-the-preparations-for-the-arrival-of-the-national-president-mau-news-vns6187130102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जनों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जनों ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की चर्चा
विज्ञापन
मऊ। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हलधरपुर में 27 अक्तूबर को सुभासपा की महापंचायत में आगमन को लेकर तैयारी पर मंथन किया गया। महापंचायत की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए किसान, नौजवान यात्रा के साथ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी जनपद का दौरा करेंगे।
धर्म प्रकाश यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 25 अक्तूबर को गोरखपुर से चलकर दोहरीघाट विंध्यवासिनी महाविद्यालय बंधनपुर मधुबन में जनसभा करेंगे। वहां से महापंचायत रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 26 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। अगले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महापंचायत में भाग लेंगे। बैठक में 31 अक्तूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शानदार ढंग से मनाने पर विचार किया गया।
सपा के नवनियुक्त अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हाफिज सरफराज अहमद व महासचिव शकील अहमद तथा मऊ सदर के विधान सभा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल वदूद का स्वागत किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राम हरि चौहान, रामजतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, उमेश पांडेय,अलताफ अंसारी,जिला महा सचिव कुद्दूस अंसारी, शैलेंद्र यादव, साधु, शिवप्रताप यादव मुन्ना, रामधनी यादव ,प्रमुख राम कृष्ण यादव, गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, सुजीत सिंह, रमायन यादव, हरिश्चंद यादव, राजेश यादव आदि नेता उपस्थित रहे।