{"_id":"610445308ebc3e58717c7157","slug":"sp-people-churned-for-the-success-of-the-enlightened-class-conference-mau-news-vns603390595","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफलता के लिए सपा जनों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफलता के लिए सपा जनों ने किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले में छह अगस्त को आयोजित होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान सम्मेलन की रूपरेखा पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रत्याशी सनातन पांडेय ने तैयार की। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम आर एस प्लाजा पुरानी तहसील के पास होगा। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाना है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी की निरंकुश सरकार में हर वर्ग का सिर्फ शोषण हुआ है। प्रबुद्ध वर्ग को इस सरकार ने हर मोर्चे पर किनारे रखा, इसका परिणाम रहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। कहाकि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में भेदभाव की हदें पार कर दी है। इससे ब्राम्हण समाज भी अछूता नहीं रहा है। कहाकि पूरा प्रदेश समझ रहा कि किस प्रकार ब्राम्हण, यादव सहित अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को जानबूझ कर निशाना बनाया गया है। उससे आने वाले दिनों में जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। कहाकि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, पानी के मुद्दे पर इस सरकार ने हर वर्ग के लोगों का सिर्फ खून चूसा है। कोरोना में मृतकों के परिवार को फूटी कौड़ी की भी मदद सरकार ने नहीं की। लाखों लोगों को इस सरकार ने चिता तक नसीब नहीं होने दी।
धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार ने कोरोना के नाम पर सिर्फ भय फैलाया। कहा कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का पेट भरने के लिए देश की संपत्ति को बेंच रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, विधान परिषद सदस्य राम जतन राजभर, राजेन्द्र मिश्रा,राम हरी चौहान,राहुल दूबे, अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, शेखर पांडेय, कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना ,रमेश दूबे, योगेश तिवारी, पंकज चौबे, संजय पांडेय, केके पांडेय, अरविंद द्विवेदी ,गौरव पांडे, विनोद तिवारी, रामधनी यादव, मुरलीधर यादव ,रामप्रकाश यादव, अप्पू मौर्या,अखण्ड प्रकाश पांडे, पंकज उपाध्याय भुवाल मिश्रा,वीरेंद्र चौहान राजेश यादव, विरेन्द्र यादव आदि नेता उपस्थित थे।