फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP organized a march in support of farmers

किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली पदयात्रा

Sun, 13 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP organized a march in support of farmers
मऊ। किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पदयात्रा निकाली। गिरफ्तार सपा नेताओं की अभी तक रिहाई न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त बिना मुचलके के जमानत मिलनी चाहिए। लोकतंत्र में शांति पूर्वक किसी नीति के विरुद्ध आवाज उठाना सभी का अधिकार है। उधर, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी के नेतृत्व में लीलारी भरौली, पारा होते हुए कवलापुर आदि गांवों में किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई। जगह जगह चौपाल लगाकर भाजपा की कमियों को कार्यकर्ताओें ने बताया। सपा जनों ने गांव में लोगों को किसान विरोधी बिलों के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि किसानों के साथ सरकार बर्बरता पूर्ण व्यवहार कर रही है। राजनीतिक दलों के अधिकारों का भी हनन कर रही है। कहा कि किसानों के समर्थन में सपा का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। उन्होंने गांव के लोगों का आह्वान किया कि कार्यकर्ता किसानों के हक की लड़ाई के अंतिम संघर्ष तक उनका साथ दें। इस दौरान प्रधान श्रीकांत पांडेय, जिला सचिव मुन्नू राम, योगेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, मुद्रिका यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed