फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP MP's effigy burnt in protest against his comment on Rana Sanga

Mau News: राणा सांगा पर टिप्पणी के विरोध में सपा सांसद का फूंका पुतला

Tue, 01 Apr 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
SP MP's effigy burnt in protest against his comment on Rana Sanga
रतनपुरा। सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारी संख्या में युवकों ने पैदल मार्च किया। रेलवे स्टेशन के सामने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंक कर सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

युवक सिर पर केसरिया साफा बांधकर राणा सांगा अमर रहे, भारत माता की जय, रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष और क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप छत्रपति शिवाजी, पृथ्वीराज चौहान, महाराजा सुहेलदेव यह हिंदू धर्म और सनातन धर्म को बचाने के लिए लड़ाइयां लड़े हैं।
विज्ञापन

महाराणा सांगा के गुरु संत शिरोमणि रविदास जी हैं। जिनका धर्म बदलने के लिए मुगल शासकों ने उनके साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया था। आज देश में संविधान और देश सुरक्षित हैं तो इन्हीं राणा सांगा के बलिदान के कारण सुरक्षित है। सपा सांसद ने इस देश के महापुरुषों अभद्र की टिप्पणी करके सनातन धर्म को अपमानित किया है। तीन अप्रैल 2025 को रतनपुरा ब्लाक से भारी संख्या में युवक मऊ जाने की अपील किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को एक होकर के टिप्पणी करने वालों का विरोध करना है। इस अवसर पर परमात्मा सिंह, स्वतंत्र सिंह, डॉ. अभिमन्यु सिंह, सौरभ सिंह, राघव सिंह,मानवेंद्र बहादुर सिंह, अशोक व आलोक सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed