फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   sp members disturbed to collision in party

सपा में दो शक्तियों के टकराव से पार्टी में हर कोई बेचैन

Wed, 14 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Wed, 14 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कुनबे में इन दिनों चाचा-भतीजे के बीच चल रहे झगड़े से जिले का सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। जिले में दिनभर चर्चा के केंद्र में सपा ही रही। कोई चाचा के सिर दोष मढ़ रहा है तो कोई भतीजे पर। समाजवादी पार्टी के जिले के नेता भी अपने-अपने ढंग से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।जिले में भी चाचा-भतीजे के अलग-अलग समर्थक हैं। इसमें युवाओं की टीम जहां मुख्यमंत्री से अधिक जुड़ी है, तो वहीं कई पुराने कद्दावर नेता शिवपाल यादव के प्रति समर्पित हैं। पुराने समाजवादियों का मानना है कि यदि पार्टी में यह राजनीतिक उठापठक जल्द ही बंद नहीं हुई, तो डैमेज कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा।  
विज्ञापन


मंगलवार को पार्टी एवं परिवार में हुए राजनीतिक उठापठक का असर यह रहा कि शाम होते-होते कई नेता लखनऊ रवाना हो गए। इनमें जहां कुछ शिवपाल तो कुछ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थक हैं। इस संबंध में पार्टी के एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इस राजनीतिक उठापठक का परिणाम चाहे जो हो लेकिन नुकसान पार्टी को ही उठाना पड़ेगा। एक नेता का कहना है कि पूरी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव हैं।
विज्ञापन


उन्होंने शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है तो निश्चित रूप से कोई कारण होगा। बताया कि इसके एक माह पहले मुख्तार अंसारी की पार्टी के विलय को लेकर भी इसी प्रकार का हंगामा खड़ा हो गया था। लेकिन मुलायम सिंह यादव ने मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बात को माना और मुख्तार अंसारी की पार्टी के विलय के मामले को दरकिनार कर शिवपाल यादव के निर्णय को झटका दिया।इस मामले में हालांकि पार्टी में शिवपाल यादव के खास माने जाने वाले मंत्री बलराम यादव को बर्खास्तगी का मुंह देखना पड़ा वहीं इस बार भी राजकिशोर सिंह एवं गायत्री प्रजापति पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed