फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leaders protest against agricultural bill by playing bean in front of buffalo

भैंस के आगे बीन बजाकर सपा नेताओं ने कृषि बिल का किया विरोध

Thu, 17 Dec 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
SP leaders protest against agricultural bill by playing bean in front of buffalo
मऊ। किसानों के सर्मथन में समाजवादी पार्टी लगातार केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को इसी क्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने भीटी चौराहा पर भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से किसान हित में अविलंब कृषि बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर एक बजे सपा युवा नेता राजविजय यादव कार्यकर्ताओं के साथ भीटी चौराहा पहुंचे। यहां उन्होंने 21 दिन से कृषि बिल को हटाने की मांग को लेकर विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। विरोध जताते हुए राजविजय यादव ने कहा कि नए कृषि कानून के विरोध में किसान 21 दिन से प्रदर्शन कर रहें हैं, लेकिन भैंस रूपी सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही। यह सरकार गूंगी और बहरी हो गई है, जिसे देश के अन्नदाता का दुख और दर्द इस कड़ाके की ठंड में नहीं दिख रहा है। इसमें कृषि संबंधित कानून से किसानों के हाथ में कटोरा और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ये कृषि संबंधित कानून बनाया गया है। वहीं गगन कुमार ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। जिस कानून की मांग ना किसान कर रहा था ना बुद्धिजीवी ना आमजनमानस। बावजूद केंद्र सरकार ने ऐसे कानून को लाया। कहा कि जब केंद्र सरकार के दावे के अनुसार बिल किसानों के हित में है तो किसान इसका विरोध क्यो कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में सुजित कुमार, हृदय नारायण यादव, गगन, भोलु दुबे, दीपक, पवन, संजय कुमार आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed