{"_id":"683de45edc9c037f5704055b","slug":"sp-leader-made-indecent-comment-on-bjp-case-filed-mau-news-c-295-1-mau1002-128761-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सपा नेता ने भाजपा पर किया अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सपा नेता ने भाजपा पर किया अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मऊ। जिले में बीते 48 घंटे से सोशल मीडिया पर सदर विधानसभा को लेकर अलग अलग तरह के हर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कमेंट कर रहे हैं। इस बीच सोमवार को भाजपा के युवा मोर्चा जिला मंत्री ने जिले के सपा के एक युवा कार्यकर्ता पर भाजपा पार्टी को लेकर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही सपा नेता पर धमकी देने का आरोप है।
हलधपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार परिवर्तन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार शहर कोतवाली के भीटी निवासी सपा नेता राघवेंद्र सिंह उर्फ घूरा ने बीते 31 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट भाजपा नेताओं के पर अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट किया। एक जून को वो पार्टी कार्यालय जाते समय राघवेंद्र सिंह रास्ते में मिले। केवल इतना कहने पर कि आप राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता हैं, किसी पार्टी के नेताओं को गाली देना शोभा नहीं देता है। इसी बात पर अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए और गोली मारने की धमकी दी। इससे पहले सपा कार्यकर्ता के पोस्ट को लेकर जहां अलग अलग तरह के लोग प्रतिक्रिया देते दिखे।
सूत्रों के अनुसार यह विवाद बीते 31 मई से शुरू हुआ जब सीजेएम कोर्ट से अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाया, उधर इस मामले में अगले दिन विधानसभा द्वारा सदर सीट को रिक्त करने के बाद इस सीट पर जीते के दावे को लेकर अब रार शुरू हो चुकी है। उधर इस मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा