फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP is fighting to save the constitution: MLA

सपा संविधान बचाने की लड़ रही लड़ाई:विधायक

Wed, 09 Apr 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP is fighting to save the constitution: MLA
दोहरीघाट। कस्बा स्थित सपा कार्यालय पर मंगलवार की देर शाम स्वाभिमान-स्वमान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला किया। सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संविधान बचने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सगड़ी विधायक ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने की बात करती है। लेकिन महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संविधान बचने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हम सभी को उनके साथ मिलकर इस लड़ाई को तेज करना है। पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। सरकार रोजगार देने की बात करती है। झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। जनता सब जानती है, इन्हें 2027 में उखाड़ फेंकेगी। सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी सभी कार्यालयों पर स्वाभिमान-स्वमान समारोह का आयोजन करेगी। पूर्व अध्यक्ष अमिला अजय गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष मधुबन अप्पू मौर्य, श्याम यादव, अभिषेक यादव, गणेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, राजेंद्र सोनकर पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed