फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP government people stricken

जनता सपा सरकार से त्रस्त: उपेंद्र शुक्ला

Sun, 27 Mar 2016 11:56 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 27 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
SP government people stricken
नगर क्षेत्र स्थित हिन्दी भवन में भारतीय जनता पार्टी की बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला।
भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को हिंदी भवन में हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में कार्यकर्ता जी जान से इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाएं।
विज्ञापन



कहा कि विधानसभा चुुनाव के लिए बूथ समितियों को चुस्त-दुरुस्त करना होगा। बूथ समितियां ही विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगी। कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। अपराध की तपिश में पूरा प्रदेश जल रहा है। जनता को स्वच्छ एवं साफ सुथरी सरकार चाहिए। भाजपा प्रदेेश में सरकार बनाएगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और प्रदेश भी उनकी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है।
विज्ञापन



कहा कि भाजपा समाज के पिछड़े, दलितों एवं वंचितों की लड़ाई प्रदेश भर में लड़ती रहेगी। सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में भारत का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। भारत की धमक विश्व स्तर पर पहुंची है और विकास के नए मार्ग प्रशस्त हुए हैं। पूर्व राजस्व मंत्री फागू चौहान ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश में राम राज्य ला सकती है। बसपा और सपा की सरकार ने बारी-बारी से प्रदेश को खोखला करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहाकि भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में रचनात्मक  कार्य कर रही है। जिले में रेल बजट में मऊ जनपद को जो मिला वह आजादी के बाद भी किसी सरकार ने नहीं दिया था। जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। मांग किया कि चिरैयाकोट में व्यापारी विनोद सेठ के हत्यारे अभी तक नहीं पकड़े गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विजयनरायन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, मुन्ना दुबे, राकेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed