फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP extends patrolling alert alerts

एसपी ने गश्त बढाने संग किया मातहतों को एलर्ट

Sun, 09 Apr 2017 11:50 PM IST
mau hindi news
mau hindi news Updated Sun, 09 Apr 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल के सबसे बड़ा सराफा बाजार वाराणसी में शनिवार को सराफा कारोबारी के यहां हुई डकैती की घटना को संज्ञान में रखकर पुलिस अधीक्षक ने सराफा मंडी में गश्त बढ़ाने का आदेश दिया। साथ ही मातहतों को एलर्ट किया है। दूसरी तरफ व्यापारियों ने कहाकि पहले से कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई। लेकिन उनकी मांग है कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा का इंतेंजाम करें।
विज्ञापन

वाराणसी में सराफा दूकान में हुई डकैती की घटना से जिले के कारोबारी सहमे हुए है। सराफा कारोबारियों को अब अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। इसके लिए उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की है। शहर को बड़े सराफा कारोबारी और मऊ सराफा मंडल के अध्यक्ष विजय सराफ ने कड़े शब्दों में वाराणसी में हुई डकैती की निंदा किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार में सराफा कारोबारियों की सुरक्षा की बात तो दूर उनका ख्याल तक नहीं रखा जा रहा। जिसका उदाहरण वाराणसी में हुई घटना है। उन्होंनें कहा कि सराफा कारोबारी हमेशा असुरक्षा की भावना से ग्रसित रहता है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी और सराफा सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष सराफ ने कहा कि जिले में जहां-जहां सराफा की मंडी है या दुकानें हैं। वहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाए। बोले अभी तक कोई सुरक्षा की  व्यवस्था प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है। इसके चलते व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा। गोला बाजार में सराफा कारोबार करने वाले विनोद वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी हमेशा से अपराधियों के निशाने पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में हुई इतनी बढ़ी घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में सराफा कारोबारियों को सुरक्षा प्रदान करने के सरकार को सबसे पहले सोचना चाहिए। आजमगढ़ तिराहा बाजार में सराफा कारोबार करने वाले आशीष वर्मा ने कहा कि सराफा कारोबारी खुद से कोई सुरक्षा का इंतेजाम नहीं कर सकते। एेसे में जिला और पुलिस प्रशासन को सराफा की सुरक्षा के लिए सोचना   चाहिए। जबकि पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि पहले से सराफा मंडी में पुलिस की ड्युटी लगाई जाती थी। लेकिन वाराणसी की घटना के बाद से मातहतों को अलर्ट कर मंडी में गश्त बढ़ा दी गई है। बोले  व्यापारियों से शीघ्र की बैठक कर उन्हें भी दूकान में सीसी टीवी कैमरा आदि लगवाने पर विचार विमर्श किया जाएगा। वैसे तो पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव   तत्पर्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed