फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP candidate's son threatened constable on phone, sued

Mau News: फोन पर सिपाही को सपा प्रत्याशी के पुत्र ने दी धमकी, मुकदमा

Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP candidate's son threatened constable on phone, sued
कोपागंज थाने के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी के एक आरक्षी ने सपा प्रत्याशी के पुत्र पर मोबाइल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के अनुसार आरक्षी योगेश यादव ने बताया कि 31 तारीख को शाम 9 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक नंबर से फोन आया। उसने खुद को पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह तथा सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह का बेटा बताया। उसने एक व्यक्ति की पानी की पाइप तोड़ देने तथा 6 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए उनके प्रत्याशी की विधानसभा उपचुनाव में मदद न करने पर निलंबित करा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

साथ ही चौकी इंचार्ज कुर्थीजाफरपुर सुनील कुमार सरोज के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जूता मारने की धमकी दी गई। अपना बताते हुए प्रलोभन देने की भी कोशिश की गई। इस संबंध में पुलिस ने 186,189,332,504,153 ए और 171 सी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, आरक्षी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट मार्च के दौरान मिली थी खामियां
पुलिस ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि घोसी उपचुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ कुर्थीजाफरपुर में एरिया डॉमिनेशन (रूट मार्च) किया गया था। जहां पर भारी संख्या में नाजायज रूप से बिजली व पानी इत्यादि के कनेक्शन पाए गये थे, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा एरिया डोमिनेशन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। साथ ही संबंधित विभाग द्वारा पुलिस चौकी से संबंधित स्थान पर पहुंचाने हेतु सहयोग मांगा गया था। इसको लेकर समस्त कार्रवाई संबंधित विभाग द्वारा पूरी टीम के समक्ष की गई थी। संवाद

डिप्टी सीएम के बयान की जिले में रही चर्चा

इसी प्रकरण को लेकर लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा प्रत्याशी पर हमला बोला। डिप्टी सीएम मे कहा कि सपा प्रत्याशी के पुत्र ने पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी को फोन कर धमकाया। कहा कि सपा के पक्ष में आप काम नहीं कर रहे हो, आप यादव समाज से हो।तुम्हारा जो चौकी इंचार्ज है वह दलित समाज से है, उसे जूते से पीटने की बात कहने के साथ धमकी दी।

कहा कि हार से डर से सपा किसी हद तक जा सकती है। बूथ लूटने की तैयारी है। बूथ-बूथ पर गुंडे पूरे प्रदेश से तैनात किए गए हैं। सपा प्रत्याशी पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी वह खुद हिट विकेट हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed