फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP activists carry out candle march over Hathras incident

हाथरस की घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडिल मार्च

Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP activists carry out candle march over Hathras incident
मधुबन/रानीपुर (मऊ)। हाथरस की घटना को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इसी क्रम में हाथरस तथा बलरामपुर में हुई घटना को लेक रानीपुर थाना क्षेत्र के चकिया में कैंडिल मार्च निकाला। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कैंडिल मार्च नगर पंचायत के मधुबन दुबारी तिराहा से होते हुए शहीद स्मारक, रोडवेज, भोलारोड, बनियाबान तक कैंडल मार्च निकालते हुए निकला।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा नेता रामायण यादव तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव गुड्डू ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। योगीराज में बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने हत्यारोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मौर्य उर्फ अप्पू, दूधनाथ यादव पूर्व चेयरमैन साधन सहकारी बैंक ,अखिलेश सिंह राठौर सदस्य जिला पंचायत प्रतिनिधि, विनोद साहनी, राजकुमार यादव सभासद, विवेक मद्धेशिया नगर अध्यक्ष मधुबन, सपन कनौजिया पूर्व सदस्य जिला पंचायत ,सुनील यादव ,अजीत, नीरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में हाथरस एवं बलरामपुर जिला में हुए रेपकांड को लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने व दोषियों को सजा के लिए रविवार को कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शैलेश कुमार यादव, बिट्टू कुमार, अनूप कुमार यादव, मनीष यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव, प्रकाश राव, भीमसेन यादव, कन्हैया मधुकर, मंगलसेन, अरुण कुमार, सिकंदर कुमार,, उमेश यादव आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed