फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Soon the days of Pokhara with religious significance will be celebrated

जल्द बहुरेंगे धार्मिक महत्व वाले पोखरे के दिन

Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Soon the days of Pokhara with religious significance will be celebrated
कोपागंज।क्षेत्र के कोपाकोहना थाने के पीछे स्थित जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के शिकार धार्मिक पोखरा का अब जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। इस पोखरे का नगर पंचायत द्वारा 30 लाख रुपयों की लागत से सुंदरीकरण किया जायेगा। शासन के आदेश पर नगर पंचायत ने पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख रुपये का स्टीमेट बना कर भेज दिया है। इसके अंतर्गत चारों तरफ सीढ़ियां ,लाइट,पौधरोपण कराकर इसका सुंदरीकरण किया जायेगा। बताते चलें कि कोपागंज नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम सभा कोपा कोहना थाने के पीछे स्थित सदियों पुराना धार्मिक महत्व का पोखरा है। यहां कस्बेवासियों तथा दर्जनों गांवों के लोगों द्वारा छठ पर्व के अलावा जीवन मरण तक की क्रियायें संपन्न होती हैं। पोखरे के सुंदरीकरण के बाबत क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा कई बार आवाजें उठाई गईं तो नगर पंचायत से लेकर ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं द्वारा कई बार सुंदरीकरण करने का आश्वासन दिया लेकिन समय के साथ सभी वादे ठंडे बस्ते में चले गए। स्थिति यह है इस पोखरे में थाने के अलावा बाहरी नालों का गंदा पानी तथा कूड़ा करकट फेंका जाने लगा। इससे पोखरे का पानी दूषित हो गया। इस पोखरे के पानी से लोग नहाने -धोने व पूजा पाठ करने से भी पहरेज करने लगे। इसके सुंदरीकरण के लिए कुछ लोगों ने शासन को पत्र लिखा था। पत्र को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत को स्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया है। अधिशासी अभियंता जय प्रकाश यादव ने बताया कि शासन द्वारा पोखरे के सुंदरीकरण के लिए स्टीमेट बनाकर मांगा गया था ।नगर पंचायत की ओर से पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख के प्रस्ताव स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed