{"_id":"6314f0d0833f0627fa344b43","slug":"son-himself-brought-oxygen-cylinder-for-father-s-treatment-video-viral-mau-news-vns6725805191","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में स्ट्रेचर पर 'स्वास्थ्य व्यवस्था': पिता के इलाज के लिए बेटे ने दूसरी मंजिल तक ढोया ऑक्सीजन सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में स्ट्रेचर पर 'स्वास्थ्य व्यवस्था': पिता के इलाज के लिए बेटे ने दूसरी मंजिल तक ढोया ऑक्सीजन सिलेंडर
Mon, 05 Sep 2022 02:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
मरीज से बात करते डिप्टी सीएमओ
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिला अस्पताल में भर्ती पिता की तबियत खराब होते देख बेटे ने खुद अस्पताल के दूसरे तल पर बेड तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया। इसका वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अली ने मरीज से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही टीम गठित कर मामले की जांच का निर्देश दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के नगरीपार निवासी जवाहिर कश्यप (70) लंबे समय से दमा पीड़ित है। शनिवार सुबह तबियत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे इमरजेंसी में दूसरे तल पर स्थित वार्ड 10 में भर्ती किया गया।
मरीज के बड़े बेटे सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि शनिवार दोपहर तक हालत में सुधार नही होने पर चिकित्सक ने ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की,लेकिन वहां पर कोई भी स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था। इस हाल में वह खुद घर की एक महिला के साथ प्रथम तल से स्ट्रेचर पर सिलेंडर को रखकर सीढ़ियों से होते हुए बेड तक पहुंचाया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अहमद को स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। रविवार दोपहर मरीज व उसके परिजनों से मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीज की हालत मे पहले से सुधार है। वायरल वीडियो को विभाग ने गंभीरता से लिया है। टीम गठित कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।