फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son committed suicide by cut off from train after father death in mau whole locality grieved

मऊ में एक घर से उठी दो अर्थियां: पिता की मौत के बाद बेटा ट्रेन से कटा, परिजनों का दर्द देख तड़प उठा पूरा गांव

Wed, 28 Sep 2022 07:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 28 Sep 2022 07:48 PM IST
सार

मऊ जिले के फरीदपुर गांव में पिता की मौत से बेटे को इस कदर सदमा लगा उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। एक तरफ पिता का शव दरवाजे पर तो दूसरी तरफ पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। पिता और जवान बेटे की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। ये दुखद नजारा देख सभी की आंखें नम हो गई

विज्ञापन
Son committed suicide by cut off from train after father death in mau whole locality grieved
मृतक के घर में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के फरीदपुर निवासी युवक को अपने पिता की मृत्यु का जिम्मेदार बताए जाने का इस कदर सदमा लगा कि उसने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी। शव मंगलवार की रात भर रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, युवक के जान देने को लेकर तमाम चर्चाएं होती रहीं। एक ही परिवार में दो मौत से गांव में माहौल गमगीन रहा। बुधवार को जब पिता-पुत्र की अर्थी एक साथ उठीं तब वहां हर व्यक्ति सिसक रहा था।

विज्ञापन


फरीदपुर मोहल्ला निवासी इंद्रदेव (65) की मंगलवार की शाम हृदय गति रुकने से मौत हो गई। घर में मातम का माहौल था। परिजन बुजुर्ग की मौत का मातम मना रहे थे कि पिता की मौत से आहत गुड्डू (35) ने रात 11 बजे  ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एक तरफ पिता का शव दरवाजे पर तो दूसरी तरफ पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था।

विज्ञापन

खुदकुशी को लेकर तरह-तरह की चर्चा

सुबह राहगीरों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की आत्महत्या को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि वह अपराधी प्रवृति का था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। चर्चा यह भी रही कि युवक ने किसी से 80 हजार रुपए लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लौटाने पर उसने पुलिस में शिकायत कर दी थी। पुलिस युवक के घर गई लेकिन वह नहीं मिला। जिस पर उसके पिता को पुलिस ताकीद कर वापस थाने आई कि युवक को थाने भेज दें। उसकी  बाद हार्ट अटैक से पिता ने दम तोड़ दिया।  

बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार में विवाद बढ़ गया और बुजुर्ग की मौत के लिए परिवार वाले गुड्डू को जिम्मेदार ठहराने लगे। इससे आहत होकर उसने रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन एक साथ पिता और पुत्र की मौत को लेकर परिवार और मोहल्ले का माहौल गमगीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed