{"_id":"69ce4b2c31c22faa7407d106","slug":"son-beat-his-father-to-death-with-an-iron-rod-in-mau-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता को तड़पा-तड़पाकर मार डाला: डांट से नाराज रहता था बेटा, लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता को तड़पा-तड़पाकर मार डाला: डांट से नाराज रहता था बेटा, लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या
Thu, 02 Apr 2026 04:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 02 Apr 2026 04:27 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह के इंद्रपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की लोहे के रॉड से हमला कर जान ले ली।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह के इंद्रपुर पुरवा निवासी हरिकेश ने लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ सिर पर हमला कर पिता बसाऊ (55) की हत्या कर दी और मौके से भाग गया। परिजनों के मुताबिक पिता के डांटने से वह हमेशा उनसे नाराज रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बेटे के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। चंदा देवी ने बताया कि बेटा हरिकेश दिमागी रूप से कमजोर है, उसका गोरखपुर से उपचार चलता है। उसकी हरकतों से परेशान पति बसाऊ और घर के अन्य सदस्य उसे डांट देते थे, जिसके चलते वह नाराज रहता था। बुधवार की शाम को भी किसी बात को लेकर बसाऊ ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे बसाऊ घर के बाहर सो रहे थे और अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान हरिकेश उठा और सोते समय पिता के सिर पर लोहे के रॉड से वार करने लगा। आवाज सुनकर घर और पड़ोस के लोग जब तक पहुंचते आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में अचानक लगी आग, धान समेत धू-धू कर जला वाहन
घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हमले के समय बसाऊ नींद में थे। जिसके चलते वह भाग नहीं सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनकी पत्नी की तहरीर पर बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गया, उसकी तलाश की जा रही है।