फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere there is a drink and somewhere sweets are distributed.

कहीं प्याऊ लगा तो कहीं बंटी मिठाइयां

Sun, 05 Jun 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Somewhere there is a drink and somewhere sweets are distributed.
मधुबन के कटघरा महलू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामे - फोटो : MAU
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कहीं केक काटा गया तो कहीं प्याऊ लगाए गए। मिठाइयां भी बांटी गईं। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और केक खिलाए। इस दौरान सीएम के दीर्घायु होने की कामना की गई। इंदारा : हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओ ने बाजार में नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह विक्की ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में आने वाले राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस दौरान लाल साहब गौतम, विवेक सिंह, राणा प्रताप यादव, रोहित, शुकदेव, मनीष पांडेय, दीपक मौजूद रहे। मुहम्मदाबाद गोहना : मोहल्ला जमालपुर के देवरानी जेठानी पोखरा स्थित अनाथ आश्रम के बच्चों संग मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को मिठाइयां, कॉपी किताब बांटे गए। हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ हुआ। इस दौरान मनोज ओम, अमित राणा, संतोष कश्यप, नंदू सोनकर, शशिकांत पांडेय, चंकी बाबा, अरुण साहू, श्रीकांत वर्मा, मनीष पांडेय, विवेक सिंह, दीपक गुप्ता रहे। दोहरीघाट : कटघरा महलू गांव में भाजपाजनों ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के नेतृत्व में केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया। मुख्यमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनके स्वस्थ जीवन और लम्बी आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संतोष राय, सचिंद्र सिंह, हेमन्त राय, टुनटुन राय, शुभम सिंह, पप्पू गुप्ता, अभिषेक सिंह, राहुल दीक्षित, महा गुप्ता, विकास वर्मा और संजय चौहान मौजूद थे। सूरजपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर हिंदू युवा वाहिनी ने चकऊथ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान सीएम के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान पंकज त्रिपाठी, अजय राय, हरिपाल सिंह, उआलोक तिवारी, जितेंद्र कन्नौजिया, संदीप सोनकर, पंकज मद्धेशिया शामिल रहे।

दोहरीघाट में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केक काटते जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता।संवाद

दोहरीघाट में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केक काटते जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed