फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere it is drizzling and somewhere it is cold due to rain.

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने से बढ़ी ठंड

Fri, 04 Feb 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Somewhere it is drizzling and somewhere it is cold due to rain.
मऊ। जिले में शुक्रवार को मौसम में एक बार फिर बदलाव दिखा। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने से ठंड बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया। हवा चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। बूंदाबांदी तथा बारिश से दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। लोग सिर्फ जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकले। तड़के से ही बर्फीली हवा का कहर जारी रहने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ठंड हवा से पूरे दिन लोग बेहाल रहे। शाम को अधिक ठंड बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा छा गया। लोग अलाव के पास बैठ कर गर्मी लेते रहे।
विज्ञापन

शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को तड़के से ही बर्फीली हवा के चलते लोग देर तक घर में ही दुबके रहे। सुबह सात बजे तक सड़कों पर इक्के दुक्के वाहन आते जाते देखे गए। सन्नाटा की स्थिति रही। सुबह अपने काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। अपराह्न बाद कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने से से ठंड बढ़ गई है। सुबह में धूप न होने व बर्फीली हवा चलने से काफी ठंडी रही। जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। ठंड अधिक होने से लोग देर तक घरो में दुबके रहे। जो लोग बिस्तर से भी निकले काफी देर तक अलाव के पास जमे रहे। मवेशियों को भी लोगों ने अलाव जला कर गर्मी दी। तापमान पर नजर डाला जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 82 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed