फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Somewhere drizzle and somewhere rain, relief from heat

Mau News: कहीं बूदाबांदी तो कहीं बारिश, गर्मी से मिली राहत

Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Somewhere drizzle and somewhere rain, relief from heat
मऊ। रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। दोपहर बाद आकाश में बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा चलने से लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को दोपहर तक धूप रही। इसके बाद मौसम में बदलाव नजर आया। आकाश में बादल छा गए। हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अप्रैल महीने में भी गर्मी के जोर नहीं पकड़ने से लोगों को राहत मिली है। आकाश मे बादलों के छाए रहने से धूप के तेवर ढीले हो गए। पिछले हफ्ते तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 72 प्रतिशत रही। जबकि छह किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। अपराह्न बाद मौसम सुहावना होने से लोगों को मस्ती करते देखा जा रहा था। चिकित्सकों की मानें तो मौसम में उतार चढ़ाव होने से लोगों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है। लोग बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed