फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Solid Waste Management Plant started taking shape

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लेने लगा आकार

Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Solid Waste Management Plant started taking shape
परदहां ब्लाक के रैनी में डंपिंग ग्राउंड में कचड़ा निस्तारण प्लांट बनाने का कार्य जोरो पर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका की तरफ से कचरे के स्थायी निपटारे के लिए कवायद तेज कर दी गई है। नगर के रैनी स्थित डंपिंग ग्राउंड पर 14 करोड़ रुपये की लागत से सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की तरफ से वाउंड्रीवाल और लेवलिंग का कार्य किया जा रहा है। गया। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल के अंत तक प्लांट प्रारंभ हो जाएगा। नगर पालिका की तरफ से शहर के 42 वार्डों से निकलने वाले 120 मैट्रिक टन कचरे के निपटारे के लिए नगर के रैनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आकार लेने लगा है। प्लाट के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण, लेवलिंग और फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है। वर्तमान में खुले में कचरा डंप होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्च माह के आखिरी सप्ताह में राजस्व विभाग की तरफ डंपिंग ग्राउंड की पक्की पैमाइश कर निशानदेही की गई थी। ऐसे में बाउंड्रीवाल निर्माण और लेवलिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस प्लांट के प्रारंभ हो जाने से कचरे को पृथक करने के साथ सालिड वेस्ट को सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके साथ ही खाद्य पदार्थ और अन्य गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। ईओ, नगर पालिका दिनेश कुमार ने बताया कि सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। डंपिंग ग्राउंड की पैमाइश के बाद बाउंड्रीवाल और लेवलिंग कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed