फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Soldiers and city residents participated in the Run for River marathon.

Mau News: रन फाॅर रिवर मैराथन में सिपाहियों और नगरवासियों ने लगाई दाैड़

Mon, 12 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Soldiers and city residents participated in the Run for River marathon.
नगर में रन फार रिवर मैराथन में प्रतिभाग करते प्र​शिक्षु आरक्षी।स्रोत-स्वयं
मऊ। राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला गंगा समिति मऊ के तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन से रन फॉर रिवर मैराथन प्रतियोगिता में नगरवासियों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

मैराथन में ट्रेनी सिपाही, नगरवासियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम का उद्देश्य तमसा की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति युवाओं को जागरूक करना था। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
सीओ सिटी कृष राजपूत और प्रोफेसर शर्वेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का उद्घाटन किया। मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होकर गाजीपुर तिराहा, भीटी मार्ग होते हुए तमसा तट स्थित रामघाट पर समाप्त हुआ। प्रतिभागियों ने मानव शृंखला बनाकर नदियों को स्वच्छ रखने की शपथ ली। जल संरक्षण का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कहा कि जल है तो कल है। यदि हमने आज जल स्रोतों की रक्षा नहीं की, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। हमें जल को नैनो प्लास्टिक और अन्य प्रदूषण से बचाना होगा। अपने कचरे का सही निस्तारण करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति को कम से कम तीन लोगों को जागरूक करना चाहिए, ताकि स्वच्छता की यह शृंखला समाज में आगे बढ़ती रहे। इस दौरान आरआई अरुण कुमार, यातायात निरीक्षक श्याम शंकर पांडेय, दुर्गेश मद्धेशिया, डॉ. विशाल जायसवाल, तरुण कुमार सिंह, रामविलास राजू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed