फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Solar panels will be installed in 14 government secondary schools of the district

Mau News: जिले के 14 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगेंगे सोलर पैनल

Mon, 26 Feb 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Solar panels will be installed in 14 government secondary schools of the district
जिले के विभिन्न इलाकों के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब गर्मी के दिनों में बिजली न होने पर कक्षा में पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। अब जनपद में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सोलर पैनल लगवाए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सोलर पैनल लगाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैं। गर्मी के दिनों में छात्र-छात्राओं को तब पसीना-पसीना होना पड़ता है जब बिजली नहीं आती। इस कारण से गर्मी के दिनों में स्कूलों में छात्र-छात्राओं को एक-एक पल बिताना मुश्किल होता है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को गर्मी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा योजना के तहत अब जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सोलर प्लांट स्थापित करवाए जाएंगे। यह सोलर पैनल प्लांट पांच केवीए क्षमता का होगा। सोलर प्लांट लग जाने से सभी विद्यालय बिजली के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएंगे। विद्यालय इनवर्टर लगाकर बिजली का प्रयोग कर सकेंगे और कक्षाओं में लगे पंखे चल सकेंगे। अन्य बिजली के उपकरणों का भी प्रयोग किया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सोलर पैनल लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में स्थापित हैं सोलर प्लांट
माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से अब तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय माध्यमिक विद्यालय नदवल घोसी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूपतपुर सुतरही में सोलर प्लांट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed