फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Software engineer was injured by hitting the butt of a gun, jewelery worth three lakhs looted

तमंचा की बट से मारकर साफ्टवेयर इंजीनियर को किया घायल, लूटे तीन लाख के आभूषण

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Software engineer was injured by hitting the butt of a gun, jewelery worth three lakhs looted
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की दोपहर बाइक से जा रहे साफ्टवेयर इंजीनियर को तमंचे से आतंकित कर तीन लाख रुपए के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पहुंच गए तथा घटना की जानकारी लिया। पीड़ित ने थाने में घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपरियाडीह गांव निवासी आशीष मिश्रा (30) गुजरात में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह गुजरात से 14 अक्टूबर के अपने घर आए थे। वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से वह जिला मुख्यालय के लिए जा रहे थे। दोपहर के 01.45 बजे जैसे ही वह अहमदनपुर असना नहर पुलिया के पास पहुंचे। बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट से मारकर लहुलुहान कर दिया। जिसके बाद उनके गले से सोने की चेन, दो अंगूठी और कीमती घड़ी लूट लिए। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर फोनकर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ नरेश कुमार, कोतवाली संजीव कुमार द्विवेदी पहुंच गए और घटना की छीनबीन में जुट गए। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध तहरीर दी है। सीओ नरेश कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed