फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social media cell is monitoring the profiles of 100 people

100 लोगों की प्रोफाइल की मानीटरिंग कर रहा है सोशल मीडिया सेल

Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Social media cell is monitoring the profiles of 100 people
मऊ। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिले में सातवें चरण में चुनाव होना है। वर्तमान में इसको लेकर हर राजनैतिक दल प्रचार करने के लिए सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाने में जुटा है। ऐसे में कुछ अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने की भी कोशिश न करें, इसको लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। इसके लिए जिला मुख्यालय पर सोशल मीडिया सेल स्थापित किया गया है। जहां मीडिया सेल फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो, मैसेज अपलोड कर शांति भंग करने वालों पर निगरानी रखने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। किसी प्रकार से जनपद में माहौल न खराब न हो सके और चुनाव बाधित ना हो सकें। इसके लिए पुसिस महकमा द्वारा सोशल मीडिया सेल स्थापित किया है, जो अभी से सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर भड़काऊ वीडियो, मैसेज अपलोड कर शांति भंग करने वालों पर निगरानी करने का काम करेगी।
विज्ञापन

बताया कि फिलहाल सोशल मीडिया सेल करीब 100 लोगों के प्रोफाइल पर नजर रख रही है। जिसमें फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्स एप, इंस्टाग्राम शामिल है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया का काफी प्रभाव बढ़ा है, ऐसे में इस प्लेट फार्म के माध्यम से अराजकतत्व भड़काऊ वीडियो या मैसेज अपलोड कर माहौल खराब कर सकते है। ऐसे लोगों की प्रोफाइल पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया सेल स्थापित किया गया है। ताकि ऐसे लोगों को चिह्नित कर समय रहते कार्रवाई की जा सकें।बोले कि चुनाव से पूर्व या चुनाव के दौरान किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ऐसे लोगों से सख्ती से निबटा जाएगा, चाहे कोई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed