फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Social distancing is happening

सोशल डिस्टेंसिंग हो रही तार-तार

Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is happening
मऊ। मास्क न लगाने पर प्रशासन ने जुर्माने का प्रावधान किया गया है, लेकिन जिले में बिना मास्क के लोग स्वच्छंद रूप से घूम रहे हैं। अभी तक एक भी व्यक्ति पर जुर्माना नहीं लगाया गया। कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन लोग नहीं कर रहे हैं। शहर से लेकर गांवों तक का हाल काफी बुरा है। गांवों में तो लोग और लापरवाही बरत रहे हैं। न ही मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन ही कर रहे हैं। बेपरवाह लोग दुकानों, चट्टी चौराहों दफ्तरों पर भीड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना का फैलाव रोकने के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर अधिक जोर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान किया गया है। लेकिन इस जुर्माने का कोई असर जनपदवासियों पर नहीं पड़ रहा है। जिधर नजर जाती है उधर बिना मास्क और सोशल डिस्टेसिंग खराब करने वाले दृश्य दिख जाते हैं। शहर में सदर चौक पर बिना मास्क के बहुत से लोग घूमते नजर आए। इसी प्रकार का दृश्य मुंशीपुरा तिराहे पर और गाजीपुरा तिराहे पर दिखा।
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहे पर स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पर कतार में खड़े लोगों में से अधिकांश के चेहरे पर मास्क नहीं था। ये लोग सोशल डिस्टेसिंग के लिए बनाए गए गोले का ध्यान नहीं रख रहे थे। यहीं पास में फलों के ठेलों पर कई कई लोग एक साथ जमा हो जा रहे हैं। इसी प्रकार सब्जी मंडी में भी लोग सोशल डिस्टेसिंग का तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में तो लापरवाही का आलम चरम पर है। कई कई लोग एक साथ पास पास बैठकर गप्पे हांकते नजर आ रहे हैं। केराना की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। जानकारों का कहना है कि प्रशासन ने नियम तो बना दिया लेकिन बिना मास्क के घूमने वाले एक भी व्यक्ति से जुर्माना नहीं वसूला गया। अगर जूना वसूला जाता तो शायद इन्हें अपनी, अपने परिवार और समाज की सेहत की सुरक्षा की चिंता होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed