फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SO will be punished, if there any theft

चोरी हुई तो थानेदारों पर गिरेगी गाजः एसपी

Thu, 15 Jan 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 15 Jan 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
SO will be punished, if there any theft
बढ़ती चोरी की घटनाओं और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाने के लिए मातहतों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


खासकर चोरी की घटनाएं नहीं थमी तो इसके लिए सीधे थानाध्यक्ष पर गाज गिरेगी। पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने थानावार अपराध समीक्षा की।  

उन्होंने सर्दी के मौसम में पुलिस गश्त तेज करने पर जोर दिया। कहा कि अपराधी भीषण सर्दी में अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के प्रयास में रहते हैं।


 हिदायत दी कि सभी थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में चोरी की घटनाएं न होने पाएं। विभिन्न मुकदमों में जेलों में बंद अपराधियों के मामले में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिए क्योंकि कमजोर पैरवी के कारण कई बार गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधी बच निकलते हैं।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, वृद्धों, कमजोर वर्ग के लोगों तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें।


उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को सचेत किया कि छोटी से छोटी शिकायतों को कदापि नजर अंदाज न करें क्योंकि छोटी घटनाएं ही कभी कभी गंभीर रूप ले लेती हैं।

पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए रखने की हिदायत दी। घोसी और मधुबन के प्रभारियों को विशेष हिदायत दी कि अवैध शराब कारोबार के प्रति गंभीर रुख अपनाएं और किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी के प्रभारी निरीक्षक और मधुबन थानाध्यक्ष को बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की हिदायत दी। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने सर्किलों में ड्यूटी की आकस्मिक चेकि ंग करे और रात में क्षेत्र में भ्रमण कर वास्तविकता परखें।

 समीक्षा बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed