{"_id":"6af8b577c5adf466660d2f04","slug":"less-sugar-better-health-rally-held-on-world-diabetes-day-mau-news-c-295-1-svns1029-155059-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चीनी कम, सेहत ज्यादा, विश्व मधुमेह दिवस पर निकली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चीनी कम, सेहत ज्यादा, विश्व मधुमेह दिवस पर निकली रैली
विज्ञापन
नगर के गाजीपुर तिराहा से विश्व मधुमेह दिवस पर निकली जागरूकता रैली में शामिल नर्सिंग की छात्राएं
मऊ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर में चीनी कम, सेहत ज्यादा के प्रेरक नारे के साथ जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के पश्चात आयोजित स्वास्थ्य मेले में 452 लोगों की निःशुल्क जांच कर दवाएं वितरित की गईं।
रैली आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, बरपुर और ब्रह्मस्थान होते हुए पुनः अस्पताल पहुंची। इस दौरान नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
नगर के गाजीपुर तिराहा पर रैली को हरी झंडी दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या के कार्य स्वयं करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने आमजन से पांच सौ मीटर तक की खरीदारी पैदल जाकर करने का आह्वान किया। चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या 134 मिलियन तक पहुंच जाएगी। मोटापा और अत्यधिक वजन इसका मुख्य कारण है।
सेमी यूपी चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने चेतावनी दी कि समय पर प्रबंधन न होने से यह रोग हृदय, गुर्दे की बीमारी और अंधेपन का कारण बन सकता है।
शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, आरएसएसडीआई, लायंस क्लब, सोसाइटी ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन, शारदा नारायण नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज (पहसा गड़वा) और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में यह रैली निकाली गई।
नगर के दो स्थानों पर लगे डायबिटीज मेले में 452 लोगों का एचबीए1सी, शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल, हीमोग्लोबिन, नेत्र, यूरिक एसिड, बीएमडी, यूएसीआर और टीएफटी का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गईं।