फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Smuggler who was taking cattle across the river was caught by the police

Mau News: मवेशियों को नदी पार करा रहा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Smuggler who was taking cattle across the river was caught by the police
मधुबन। नरहा घाट पुल के पास से मवेशियों को नदी पार करा रहा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर तीन गोवंशों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए तस्कर का पुलिस ने शनिवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए चालान किया। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, प्रमोद प्रताप सिंह, राममिलन यादव, नीरज यादव शुक्रवार शाम को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंश को रस्सी से बांध कर तस्कर नदी पार लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी धरमपुर जरलहिव खैरा गांव के बीच स्थित नरहा घाट पुल के पास पहुंचे। तस्कर को तीन गोवंश के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े हुए तस्कर की पहचान गंगऊपुर निवासी सरफराज पुत्र लाल मोहम्मद के रूप में हुई। जबकि गंगऊपुर निवासी अलीबख्श पुत्र रज्जाक भाग गया। पुलिस के पूछताछ में तस्कर ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे पशुओं को रात्रि में पकड़ते हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर नदी में नाव पर लादकर देवरिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजते है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे तस्कर की तलाश को लेकर छापेमारी में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed