फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Smuggler arrested with heroin worth 50 lakhs

50 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin worth 50 lakhs
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा 50 लाख की हेराईन के साथ पकड़ा गया तस्कर बदरूद्दीन खान। - फोटो : MAU
जिले की शहर कोतवाली पुलिस को रविवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। बाइक के सीट के नीचे छुपाकर तस्करी करने ले जा रहे तस्कर को 396 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि जिससे इस तस्करी से जुड़े दूसरे आरोपियों को पकड़ा जा सकें।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बलिया मोड़ की तरफ से एक तस्कर नशे की बड़ी खेप के साथ गुजरने वाला है। सूचना पर सोमवार की भोर करीब तीन बजे पुलिस की एक टीम गठित कर वह नगर के बलिया मोड़ पहुंचे। यहां बाइक से एक अधेड़ का आता देखकर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने करीब 200 मीटर पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला, जिस पर कड़ाई से पूछताछ में उसने बाइक के सीट के नीचे पॉलिथीन में हेरोइन छिपाकर रखने की बात कही। जिसपर पुलिस ने 396 ग्राम हेरोइन बरामद किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। तस्कर की शिनाख्त शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी बदरुद्दीन खान पुत्र मंजूर अली के रूप में हुई। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि उसने यह हेरोइन मैं किसी कलीम उर्फ हीरा से लेकर बेचने का कार्य करता हूं। इस संबंध में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान न्यायालय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed