{"_id":"5e42edc78ebc3ee5a46de85c","slug":"smart-classes-will-run-in-m-sc-mau-news-vns5102012176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी में चलेंगी स्मार्ट क्लासेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी में चलेंगी स्मार्ट क्लासेस
विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में बन रहा वाचनालय और गेस्ट हाउस।
- फोटो : MAU
मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज में नए शिक्षा सत्र से एमएससी में स्मार्ट क्लासेस के जरिए छात्रों को शिक्षा दी जाएगी। डिजिटल बोर्ड, लैपटॉप और प्रोजेक्टर के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही वाचनालय आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। महाविद्यालय कैंपस में गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। 1.6 करोड़ की लागत से भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जो जून माह तक पूरा हो जाएगा।
डीसीएसके पीजी कालेज में 4500 अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। कालेज प्रशासन की तरफ से कालेज को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की कवायद तेज की जा चुुकी है। जुलाई माह से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, जियोलोजी, बोटनी के छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। डिजिटल बोर्ड, लैपटॉप और प्रोजेक्टर के जरिए छात्रों को पढ़ाया जाएगा। इसका उपयोग बीए, बीएससी के लिए भी किया जा सकेेगा। इसके अलावा महाविद्यालय के छात्रों को आधुनिक सुविधा से लैस वाचनालय उपलब्ध कराया गया हैं। वाचनालय में पत्र पत्रिकाओं के अध्ययन की सुविधा के साथ ही ई लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। एक क्लिक पर छात्रों को ख्यातिप्राप्त लेखकों तथा प्रकाशन की पुस्तकें पढ़ने को मिल जाएगी। इसके लिए कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। महाविद्यालय कैंपस में ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए1.6 करोड़ की लागत से भवन निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। मई माह तक पूरा हो जाएगा। कालेज में नए शिक्षा सत्र से एमएससी मेें स्मार्ट क्लासेस चलेगी। वाचनालय आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। महाविद्यालय कैंपस में ही गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। भवन निर्माण कार्य चल रहा है।
डॉ. एके मिश्र, प्राचार्य, डीसीएसके पीजी कालेज