फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Small wheel drivers are facing problems due to gap in jointer

Mau News: ज्वाइंटर के गैप से छोटे पहिया के वाहन चालकों को परेशानी

Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Small wheel drivers are facing problems due to gap in jointer
मऊ। नगर के मुंशीपुरा ओवरब्रिज इस समय वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। सुगम आवागमन के लिए दीपावली से पहले पिचिंग की गई थी। लेकिन ओवरब्रिज के ज्वाइंटों पर गड्ढे गहरे होने से वाहन चालकों और सवार लोगों को कमर तोड़ झटके लग रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या से सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े वाहन के बजाए छोटे पहिया ई रिक्शा चालक, स्कूटी, स्कूटर चालकों को हो रही है। इन ज्वाइंट से निकलने के समय लगने वाला झटके न केवल स्वास्थ्य खराब कर रहे है, बल्कि वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन




जिले की विकास गति तेज करने के लिए स्व. कल्पनाथ राय ने मुंशीपुरा ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। इस ओवरब्रिज की महत्ता की बात करें तो मुंशीपुरा ओवरब्रिज मऊ जनपद को आजमगढ़ को जोड़ता है। ऐसे में आजमगढ़ की तरफ से जहां बड़ी संख्या में वाहनों का आवाजाही है तो वहीं जिले से आजमगढ़ के लिए भी वाहनों की आवाजाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से बदहाल ओवरब्रिज सड़क का मरम्मत कार्य दीपावली से पहले कराया गया, इसके तहत पिचिंग कार्य तो कर दिया गया। लेकिन ओवरब्रिज पर बने 19 से ज्यादा ज्वाइंटर पर गैप परेशानी का सबब बन रहा है।
इस समस्या के संबंध में पीडब्लूडी के एक्सईएन चक्रलेश केन से अमर उजाला ने बातचीत का प्रयास किया गया लेकिन उनके कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया गया। वहीं विभाग के एई सौरभ सिंह ने बताया कि पिचिंग कराने के दौरान जरकिंग अधिक होने की समस्या संज्ञान में है, इसे जल्द ही बराबर किया जाएगा।


धीमी गति से बढ़ रही हैं ओवरब्रिज पर जाम की समस्या

मऊ। जाम से अब तक अछूता इस समस्या से बचने के लिए इससे गुजरने वाले वाहन चालक बेहद धीमी गति से गुजर रहे हैं, ऐसे में इस पुल पर जाम की समस्या बन जा रही है। जबकि पुल के आगे ही नगर का मुख्य बाजार आजमगढ़ मोड़ बाजार के साथ रोडवेज डिपो है,, ऐसे में इस समस्या से जाम के चलते इसका असर आजमगढ़ मोड़ तक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed