फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Small Saryu found dry in inspection

निरीक्षण में सूखी मिली छोटी सरयू

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Small Saryu found dry in inspection
कोपागंज। अपर आयुक्त प्रशासन आजमगढ़ हंसराज यादव के नेतृत्व में टेक्निकल आडिट कमेटी ने मंगलवार को छोटी सरयू नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान टेल के कुछ दूरी पर छोटी सरयू सूखी मिली। वहीं भांवरकोल सोड़सर में वह पानी से भरी मिली। छोटी सरयू की खुदाई सही नहीं होने से ड्रेन के बहाव वाले क्षेत्रों में पिछले वर्ष जलजमाव के चलते हजारों एकड़ की कृषि योग्य भूमि में रबी की फसल सहित अन्य फसलों की बुआई नहीं हो सकी है। जिससे किसानों की कृषि योग्य भूमि बेकार साबित हो रही है। यह स्थिति ग्राम शहरोज, खुखुन्दवा, काछी कला, सोड़सर, फैजुल्लाहपुर, चिश्तीपुर, फतेपुर आदि गांवों में बनी हुई है। इसको लेकर किसान नेता देवप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त को पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया था कि बहाव वाले क्षेत्र के गांव में जलजमाव व बाढ़ से बर्बाद होने वाली फसलों को बचाने के लिए किसानों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार द्वारा करीब 2.50 करोड़ रुपये छोटी सरयू ड्रेन की खुदाई के लिए वर्ष 2021-22 में दिया गया। ड्रेन की खुदाई शहरोज से होनी थी किंतु बीच से ही सफाई का काम प्रारंभ किया गया। पोकलैंड मशीन से केवल नहर के किनारे को ही साफ किया गया। जबकि तमसा में जहां पानी गिरता था। उधर कई किमी. तक खुदाई नहीं कराई गई। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शासन के निर्देश पर मंगलवार की शाम अपर आयुक्त प्रशासन के नेतृत्व में टेक्निकल आडिट कमेटी ने छोटी सरयू का निरीक्षण किया। इस अवसर पर बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, देवप्रकाश राय सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed