फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   slow moving silt cleaning

धीमी गति से चल रही सिल्ट की सफाई

Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
slow moving silt cleaning
मझवारा में सिल्ट मिट्टी झाड़ से पटी खैरा पवनी माइनर।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जिले की नहरों में सिल्ट की सफाई धीमी गति से चल रही है। इसे लेकर 14 दिसंबर तक नहरों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में किसान खेतों की भराई नहीं कर सके हैं। जिले में 391 किमी की तीन नहरें हैं। शारदा सहायक लिंक नहर तो दोहरीघाट पंप कैनाल के भरोसे चलती है। वहीं लघु डाल पंप कैनाल खुरहट का भी यही हाल है। नवंबर माह बीतने में चंद दिन शेष रह गए हैं, लेकिन अभी तक मुख्य नहर सहित माइनरों से सिल्ट तथा साफ सफाई कार्य को पूरा नहीं किया जा सका है। रबी की बुआई का समय एक नवंबर से ही चल रहा है। धान की फसल कटने के बाद खेतों की भराई जरूरी है। भराई के समय नहरों के बंद चलने से किसान खेतों की भराई नहीं कर पा रहे हैं। नहर तथा माइनरें सिल्ट तथा खर पतवार से पटी है। माइनरों की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को शासन से एक करोड़ की जगह महज 34.59 लाख रुपया मिल पाया है। ऐसे में सफाई कार्य धीमी गति से चल रहा है। किसानों को निजी संसाधनों से खेतों की भराई करनी पड़ रही है। दोहरीघाट पंप कैनाल नहर को 14 दिसंबर तक क्लोजर टाइम घोषित कर दिया है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में कृषि योग्य कुल भूमि 145295.42 हेक्टेयर है। कैनाल दोहरीघाट से मऊ और बलिया मिलाकर लगभग 22 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित की जाती है। लेकिन पूरी क्षमता से न चल पाने से अधिकांश माइनरों में टेल तक पानी ही नहीं पहुंचता है। तीनों प्रमुख नहरों की 70 माइनरें हैं। टेल तक तो पानी ही नहीं पहुंचता है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान ने बताया कि सिल्ट साफ सफाई के लिए नहर क्लोजर टाइम के तहत 14 दिसंबर तक बंद रहेगी। अभी सिल्ट की सफाई चल रही है। फिलहाल अभी किसानों की तरफ से पानी की डिमांड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed