फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   slow moving amrit sarovar construction

Mau News: धीमी गति से चल रहा अमृत सरोवर निर्माण

Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
slow moving amrit sarovar construction
मऊ। नगर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित झील महल परिसर स्थित तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की गति काफी धीमी गति से चल रही है। अभी तक लगभग 45 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। विभागीय अधिकारी बारिश होने के चलते निर्माण कार्य में बाधा आने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के तरफ से राष्ट्रीय राज्यमार्ग स्थित झील महल को नगर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना है। एक हेक्टेयर से ज्यादा जगह वाले इस स्थान पर बने तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित कर नगर के पर्यटन स्थल रूप में विकसित किया जाना है। 50 लाख की लागत से तालाब के घाट, पाथवे, बेंच लगाए जाएंगे। तरह-तरह के फूल पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा नगरपालिका की तरफ से इस स्थान स्थान को और आकर्षक लुक देने के लिए इसे बेहतर साज-सज्जा के साथ बच्चों के लिए झूलों के साथ ओपन जिम बनाने की योजना है। साथ ही रंग बिंरगी स्ट्रीट लाइटों के साथ दूसरे बिजली उपकरण से लैस करने की योजना है। अधिकारियों की मानें तो बरसात होने के चलते निर्माण कार्य बंद है। स्थिति सामान्य होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार का कहना है कि बरसात होने के चलते निर्माण कार्य रुका है। मार्च 2024 तक इसे पूरा किया जाना है। झील महल को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed