फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Slogans raised against SP MP

Mau News: सपा सांसद के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 18 Apr 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised against SP MP
दीवानी परिसर में शुक्रवार को घोसी सांसद राजीव राय के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मामले में जिला जज ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

घोसी से सपा सांसद पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गगन यादव के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद दीवानी परिसर में घुसकर नारेबाजी की। मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया,लेकिन भीड़ दीवानी कोर्ट का मुख्य गेट जबरदस्ती खोलकर अंदर घुस गई।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही सीओ क्रिश राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही जिला जज संजय कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोर्ट परिसर में गले सीसीटीवी कैमरों की जांच कर परिसर के अंदर नारेबाजी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि कोर्ट परिसर का मुख्य गेट जबरदस्ती खोल अंदर घुसकर प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed