फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six people injured in fighting on two sides

दो पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल

Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in fighting on two sides
मधुबन। थाना क्षेत्र के नुरूल्लाहपुर में कहा सुनी को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हुए मारपीट में दोनों पक्षों से 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। डाक्टरों ने एक पक्ष के चार तो दूसरें पक्ष के एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेचई यादव व झपटी चौहान के घर के बच्चों के बीच दो दिन पूर्व विवाद हुआ था । जिसके बाद झपटी के घर के लोगों ने दोनों बच्चों को समझा बुझा कर शांत कर दिया। इसी बात को लेकर बेचई यादव और झपटी चौहान के परिजनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में कहा सुनी इस कदर बढ़ी कि देखते देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडा व राड चलने लगा जिसमें झपटी चौहान के पक्ष के झपटी चौहान, इनकी पत्नी निर्मला देवी व बेटी संगीता व अनिता के साथ ही पिंकी को गंभीर चोटें आई । तो दूसरे पक्ष से बेचई यादव गंभीर रूप से घायल हो गया ।
विज्ञापन

सभी घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया ।जहा चिकित्सकों ने झपटी ,निर्मला,संगीता व अनिता के साथ ही बेचई यादव की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।इस मामले में समाचार लिखें जाने तक किसी भी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed