फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six killed in different incidents

विभिन्न हादसों में छह की मौत

Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Six killed in different incidents
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर मौजां रसूलपुर में गिरी कच्ची दिवाल में दबकर बच्ची की मौत के बाद विलाप करते परिजन।

विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर पिछले चौबीस घंटे के दौरान छह लोगों की मौत हो गई। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम के निकट गुरुवार की रात एक ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई वहीं मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह बाजार में एक शिक्षक की करेंट लगने से जान चली गई। शुक्रवार  की भोर में ही चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के हाफिजपुर गांव में कच्ची दीवाल गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। 

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव निवासी 27 वर्षीय कृष्ण मोहन चौबे पुत्र अचुतानंद चौबे मऊ में ही एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ाता था। गुरुवार को वह वह अपने गांव नरवर के पुरवा विजवनपुर निवासी दोस्त मुकेश श्रीवास्तव पुत्र मुरलीधर श्रीवास्तव के साथ एक मरीज देखने के लिए आया था। रात में दोनों अस्पताल में देर रात तक रुकने के बाद बाइक से लगभग एक बजे घर जाने लगे। अभी वह बढुआ गोदाम के निकट पहुंचे थे कि एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचवाया। अस्पताल पहुंचने पर कृष्णमोहन चौबे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जब कि मुकेश श्रीवास्तव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश श्रीवास्तव की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद सुबह गाजीपुर से दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल पर पहुंचे। सभी का रोते-रोते बुरा हाल था। कृष्ण मोहन चौबे जहां एक कोचिंग में पढ़ाता था वहीं मुकेश श्रीवास्तव बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। हाल में ही वह घर आया था। दोस्त के साथ उसको भी मौत मऊ खींच लाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची दीवार में दबकर मासूम की मौत 
सरसेना (ब्यूरो)। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हाफिजपुर के मौजा रसूलपुर में शुक्रवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार गिर जाने से उसमें दबकर पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।बताया जाता है कि गांव निवासी राजेश की पत्नी सरिता अपनी पांच साल की बेटी शिवांगी को हैंडपंप पर नहला रही थी। इसी बीच अचानक दो दिनों से हुई बरसात में सिलनयुक्त दीवार भहराकर गिर गई। इससे शिवांगी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर यूसुफाबाद ग्रामसभा के प्रधान मुंशी कुरेसी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी। मौके पर तहसीलदार एवं पुलिस भी पहुंची। इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

विवाहिता ने लगाई आग, मौत  
मऊ। घोसी थाना अंतर्गत तराइडीह गांव में शुक्रवार को एक महिला ने खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर जान दे दी। तराईडीह गांव निवासी सरिता यादव पत्नी सौरभ यादव की शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। सरिता का पति नोएडा रहता है। छह दिन पूर्व ही उसका पति पत्नी से विवाद के बाद नाएडा चला गया था। शुक्रवार को सरिता किसी से फोन पर बात कर रही थी। ज्यादा बात करने की शिकायत परिजनों ने उसके मायके कर दी। इसकी जानकारी जब सरिता को मिली तो उसने गुस्से में आकर अपने कमरे में रखे मिट्टी के तेल का गैलन उठाकर अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। आनन फानन परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया।


टेबल फैन के करेंट से महिला की मौत 
हलधलपुर। थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में शुक्रवार की शाम बजे गीता सिंह पत्नी पत्नी इंद्र कुमार सिंह की टेबल फैन में उतरे करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गीता सिंह टेबल फैन को हटाकर पोंछा लगा रही थी कि अचानक उसमें करेंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed