फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six couples tied the knot with Vedic chanting and Gayatri rituals.

Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री विधि से विवाह बंधन में बंधे छह जोड़े

Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Six couples tied the knot with Vedic chanting and Gayatri rituals.
नगर पंचायत अमिला स्थित उर्मिला गुप्ता मद्धेशिया धर्मशाला में शनिवार को अमिला महोत्सव और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छह जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और गायत्री विधि से विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल के बजबज निवासी और आजमगढ़ जिले के पिपरहा भीमवर्ग के मूल निवासी व्यवसायी जगन्नाथ रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सभी छह जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। नवविवाहित जोड़ों को बेड-बिस्तर, आभूषण, अंगवस्त्रम, बक्सा, साड़ी-चुनरी सहित अन्य घरेलू सामान भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। सामूहिक विवाह में स्नेहा कुमारी-अंचल कुमार, अनुराधा भारती-गुलशन कुमार, कंचन कुमारी-राजा भारती, अर्चना-संदीप कुमार, रागिनी कुमारी-सूरज भारती, सरस्वती-शैलेश शामिल रहे। कार्यक्रम में अमिला चेयरमेन प्रतिनिधि डॉ. रामजतन, पूर्व चेयरमेन अजय कुमार गुप्ता, शिव गुप्ता, रामसकल पटेल, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, अखिलेश मद्धेशिया, पूर्व चेयरमेन दोहरीघाट गुलाब चंद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर ओमर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed