फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Six accused of franchise operator robbery arrested after encounter, two still absconding

फ्रेंचाइजी संचालक लूटकांड के छह आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दो अब भी फरार

Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Six accused of franchise operator robbery arrested after encounter, two still absconding
घोसी पुलिस द्वारा पकड़े गए शातिर छह लुटेरों के पास से मिली तीन बाइकें। - फोटो : MAU
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के टकटेउवा रामपुर के पास 12 नवंबर को फिनोबैंक फ्रेंचाइजी के संचालक से हुई 2.65 लाख लूट का पर्दाफाश रविवार को पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने पुलिस सभागार में कर दिया। पुलिस ने लूट में शामिल छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

पकड़े गए लुटेरों में चार आजमगढ़ जिले के हैं जबकि दो मऊ जनपद घोसी कोतवाली क्षेत्र के हैं। पुलिस ने लूटेरों के पास से लूट के 34 हजार रुपए, दो तमंचा, कारतूस तथा तीन बाइक बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने लुटेरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि 12 नवंबर को घोसी कोतवाली क्षेत्र के टकटेउवा रायपुर के पास बोझी बाजार के फिनो बैंक शाखा संचालक रामजन्म यादव को तमंचा से आतंकित दो लाख 65 हजार रुपए लूट लिए थे। घटना के बाद एसपी ने चार पुलिस टीमें गठित कर लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए थे। एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी राजेश यादव, एसओजी प्रभारी अविनाश सिंह, घोसी कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नदवासराय रोड पर फोरलेन ओवर ब्रिज के निकट मिर्जा जमालपुर के पास कई मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ रहे युककों को रोका। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया और पीछे मुड़ कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भाग गए। एसपी के अनुसार पकड़े गए युवकों ने फिनो बैंक शाखा संचालक से लूट की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने उनके पास से लूट 34 हजार रुपया बरामद किया। दो लोगों के पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए लुटेरों की निशानदेही पर फ्रेंचाइजी के लूटे गए स्कैनर, वाहन का आरसी डीएल 4 प्लान बुक भी गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया। पकड़े गए लुटेरों में से सोनू यादव आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डिघवनिया मझौवां गांव का निवासी है, जबकि पंकज यादव और दिनेश यादव दाऊदपुर के रहने वाले हैं और प्रदीप यादव आजमगढ़ के ही मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर सराय हाजी गांव का निवासी है। पकड़े गए लुटेरों में भोला यादव घोसी कोतवाली के बोझी का तथा पंकज यादव मिश्रौली राम निधि गांव का रहने वाला है। पुलिस ने सभी लुटेरों का चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed