फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sita's beak stages are gone

सीता चोंच चरण हति भागा मूढ़ मंद मति कारन कागा

Mon, 25 Sep 2017 11:50 PM IST
mau news
mau news Updated Mon, 25 Sep 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मऊ। श्रीरामलीला मेला समिति के तत्वावधान में नगर में चल रही रामलीला में जयंत नेत्र वेधन, अत्री अनुसूइया से भेंट, विराध राक्षस वध, सरभंग दाह, मुनियों से समागम सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के भक्तवत्सल स्वरूप को देखकर श्रद्धालुओं के जयकारे से पंडाल गूंज उठा।  
विज्ञापन

चित्रकूट से पंचवटी पर हुई रामलीला के मंचन में  राम वन गमन के बाद भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के साथ  पंचवटी में निवास करते हैं। इंद्र का पुत्र जयंत सीता के चरण में चोंच मारता है और भगवान श्रीराम उसका पीछा करते हैं। वह सभी देवताओं के पास जाता है इसके बाद भी उसे शरणागत नहीं मिलती है। सभी देवताओं द्वारा यही कहा जाता कि भगवान श्रीराम के चरणों में गिरने से ही तुम्हें शांति मिल सकती है। देवताओं के सलाह पर वह भगवान राम के चरणों मेें गिरकर क्षमा मांगता है। प्रभु श्रीराम उसकी दुष्टता पर बाण चला कर उसका एक नेत्र भेद कर उसे क्षमा कर देते हैं। भक्तवत्सल स्वरूप को देखकर लोगों के जयश्रीराम के जयकारे से पंडाल गूंज उठा। वन में भ्रमण करने के दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता अत्री मुनि के आश्रम में जाते हैं। वहां सती अनुसूइया से भेंट होती है। सती अनुसुइइया सीता का स्वागत करते हुए प्रतिव्रता नारी के कर्तव्यों का बोध करात हैं। इसी दौरान विराध राक्षस का वध करते हैं। विराध राक्षस का वध होते ही दर्शकों ने जयश्रीराम का जयकारा लगाया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed