फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir save me from my step mother, she doesn't even give me food

Mau News: मुझे मेरी सौतेली मां से बचाइए सर, खाना तक नहीं देती है

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sir save me from my step mother, she doesn't even give me food
थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी एक किशोरी अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार को कोपागंज थाने पर पहुंची और पिता के साथ ही सौतेली मां के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसकी सौतेली मां उन दोनों के साथ बहुत बुरा व्यवहार करती है। उन्हें समय से खाना नहीं देती है। जानकारी के अनुसार कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला दोस्तपुरा की एक 16 वर्षीय किशोरी अपने 8 वर्षीय छोटे भाई के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर के समय कोपागंज थाने पर पहुंची। किशोरी ने एसओ अमित कुमार मिश्रा से मिलकर अपनी सौतेली मां और पिता पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किशोरी का कहना था की उसकी मां की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। पिता ने कुछ वर्षों बाद दूसरी शादी कर ली। जबसे नई मां आई हैं तबसे हम दोनों भाई बहनों का जीवन नारकीय हो गया है। सौतेली मां खाना भी नहीं देती और हमेशा मारती-पीटती है। जब दादा-दादी विरोध करते हैं तो उनको भी मारती-पीटती है। किशोरी ने सौतेली माता और पिता के विरुद्ध तहरीर दी। दोनों बच्चों की बात सुन थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कार्यवाही का भरोसा देकर बच्चों को घर भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed