फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir... my niece's Ayushman card is not being made because her name is not on the ration card.

Mau News: साहब... राशनकार्ड में नाम न होने से भतीजी का नहीं बन रहा आयुष्मान कार्ड

Sun, 22 Feb 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sir... my niece's Ayushman card is not being made because her name is not on the ration card.
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील पर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते जिला​धिकारी प्रवीण
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में डीएम प्रविण मिश्र और एसपी इलामारन जी ने फरियाद सुनी। डीएम के सामने खैराबाद निवासी ताहिर ने आयुष्मान कार्ड न बनने की शिकायत की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना था कि घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है। भतीजी के इलाज की आवश्यकता है, लेकिन राशन कार्ड में नाम नहीं चढ़ाया जा रहा है। इससे आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा है। नसीरपुर निवासी संतोष ने राशन कार्ड से नाम कटने की शिकायत की।
विज्ञापन

कहा कि राशन नहीं मिल रहा है। जिलाधिकारी ने पूर्ति अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चारों तहसीलों में 260 मामले आए, जिनमें से 16 शिकायतें निस्तारित कराई गईं। शेष मामलों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 112 प्रार्थनापत्र पड़े, मौके पर सात का निस्तारण कराया गया। सर्वाधिक शिकायतें अवैध कब्जा, पैमाइश, पुलिस और राशन कार्ड से संबंधित थी। राजस्व ग्राम पंचायत सोनौरा के दलित बस्ती के लोगों ने दलित आबादी में कोई भी कार्य न होने की शिकायत की।
बताया कि आजादी के 75 साल बाद भी कोई सुविधा नहीं है। शिकायत किया कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री आवास भी नहीं दिया गया है। दलित बस्ती में बने सार्वजनिक शौचालय में 10 साल बाद भी न तो दरवाजा लगा है और नहीं खिड़की है।
उसमें पानी की भी व्यवस्था नहीं है। गांव निवासी सचिन ने सोनौरा गांव में पोलिंग बूथ न होने से लोगों को 3 किलोमीटर दूर जाकर मतदान करने की शिकायत की। ग्रामीणों ने मांग किया कि गांव में किसी नजदीक सरकारी भवन पर पोलिंग बूथ बनाने की व्यवस्था किया जाए।
क्षेत्र के मड़हापट्टी जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य जय भीम कुमार के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मुहम्मदाबाद गोहना घोसी मार्ग जर्जर होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
समाधान दिवस पर सबसे अधिक 46 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित मिली। पुलिस विभाग की 12 ,आपूर्ति विभाग की 16 शिकायतें दी गई। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।एसडीएम अभिषेक गोस्वामी, एसडीएम न्यायिक अर्चना अग्निहोत्री, सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, आदि अधिकारी मौजूद रहे।
एसडीएम अवधेश कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील मेें संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व के 15, पुलिस से छह, विकास के तीन, अन्य 11 सहित 37 मामले आए। मौके पर ही दो मामलों का ही निस्तारण किया जा सका।
मधुबन: स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को सीआरओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांव से आए हुए 43 फरियादियों ने अपनी शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
जिसमें मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शिकायतों में नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्ज़ा, जलनिकासी, पैमाइश, विकास, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से शिकायतें प्राप्त हुई।
इस दौरान सीआरओ ने शिकायतों का अवलोकन किया। मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक विनोद कुमार, बीडीओ अनिल मौर्य आदि शामिल थे।
घोसी: स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर 68 मामले आए, जिसमें मात्र तीन का समाधान किया गया।

इस दौरान खानपुर खुर्द निवासी मंगरू और हरिश्चंद्र ने पुस्तैनी आबादी की जमीन को विपक्षी ने धोखे से अपने नाम कराने की शिकायत दर्ज कराया। आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग लेखपाल का पैसा देकर पूरी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
समाधान दिवस में एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed