फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir: How will we win the battle with Corona with raw rice and lentils

साहब: कच्चे चावल-दाल से कैसें जीतेंगे हम कोरोना से जंग

Wed, 17 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sir: How will we win the battle with Corona with raw rice and lentils
इंदारा (मऊ)। साहब हमसे किसी को कोरोना न हो और हम भी स्वास्थ्य रहे, इसके लिए हम खुद अपनों से दूर क्वारंटीन हैं। लेकिन यहां हमें भोजन में कच्चा चावल-दाल परोसा जा रहा है। क्या इससे हम बेेहतर स्वास्थ्य केवल चावल-दाल खाने से हम स्वास्थ्य रह सकते हैं। यह सवाल बुधवार को इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय में क्वारंटीन प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन के बाद पहुंची पुलिस से की। उधर प्रवासियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर कोपागंज ब्लाक के बीडीओ मौके पर पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। कोपागंज ब्लाक के इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय में वर्तमान में 35 प्रवासियों क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे प्रवासियों ने क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्थाओं से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही विरोध प्रदर्शन की सूचना खुद 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रवासी प्रदुमन चौहान, रायबहादूर यादव, अरूण, रामेश्वर साहनी, दीपचंद्र आदि ने आरोप लगाया कि यहां क्वारंटीन एक प्रवासी के कोरोना पॉजीटिव निकलने के बाद भी साफ सफाई और सभी को सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

35 प्रवासियों पर केवल दो जग और दो बाल्टी है, जिससे सभी को नहाना है। सोने के लिए बिस्तर तक नहीं दिया गया है, मजबूरन जमीन पर लेटने को विवश है। आरोप लगाया कि मंगलवार की रात बारिश के बाद कमरे में सांप निकल आया, जिससे उन्होंने मार डाला। लेकिन डर के मारे उन्हें रात भर नींद नहीं आई। वहीं सुबह नाश्ते में चाय तक नहीं दिया जा रहा है, जबकि भोजन में केवल चावल-दाल दिया जा रहा है, वो भी अधपका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शिकायत पर प्रधान पुत्र द्वारा उन्हें धमकी दी जाती है। पुलिस ने प्रवासियों के विरोध की सूचना कोपागंज ब्लाक के बीडीओ कुलदीप कुमार को दी। मौके पर पहुंचे बीडीओ कुलदीप कुमार ने प्रवासियों की समस्या सुनने के बाद समस्याओं का निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed