फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sir During the tenure of the last village head, no development work has been done.

साहब ! पिछले ग्राम प्रधान के कार्यकाल में कवनो विकास कार्य ना करावल गइल ह...

Tue, 07 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sir  During the tenure of the last village head, no development work has been done.
मऊ/वलीदपुर। सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिलता नजर नहीं आ रहा है। जिले के नोडल अधिकारी तथा संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के ब्लॉक के अलाउद्दीनपट्टी गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण किया तो मामला प्रकाश में आया। निरीक्षण की भनक लगते ही भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि साहब! पिछला प्रधान के कार्यकाल में कवनो विकास कार्य ना करावल गइल। नोडल अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की बारी बारी से समस्याएं सुना। जिसमें ज्यादातर समस्याएं राशन कार्ड से संबंधित रही। जिनके जवाब में उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आप सभी लोग ऑनलाइन करा कर हमें दे दें हम जांच करा कर आप सभी लोगों का कार्ड बनवा देंगें। ग्रामीणों की सामूहिक शिकायत किया कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

जांच टीम में लेखाधिकारी, जिलास्तरीय अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी को शामिल करने का निर्देश दिया। जांच में दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए रिकवरी करने का फरमान जारी किया । ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से यह भी शिकायत किया कि गांव में सामुदायिक शौचालय एक भी नहीं है, जिसके लिए हम ग्रामीणों को काफी समस्याएं उठनी पड़ती है। इसके लिए उन्होंने उपजिलाधकारी को निर्देश दिया कि गांव में जमीन उपलब्ध कराकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराएं गांव में जर्जर मार्गों को ठीक कराने तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। कहा कि जिनके पास आवास नहीं है उसकी जांच कर आवास और शौचालय दिया जाए। इस मौके पर सीडीओ राम सिंह वर्मा, उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार रायसहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप लगवाके खातिन 30 हजार देहले हई, अब तक ना लागल
वलीदपुर। नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के ब्लॉक के अलाउद्दीनपट्टी गांव में विकास कार्यो का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत किया तो व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली। गांव की विद्यावती देवी ने आरोप लगाया कि हैंडपंप लगवाके खातिन 30 हजार देहले हई , अब तक ना लागल बा...। इसके बाद प्रमुख सचिव ने पूछा कि यह पैसा जिसको दिया है जिस पर महिला ने बताया कि अवधेश पाठक के देहले रहली साहब, लेकिन पैसा देहले के बाद भी अब तक हैंडपंप ना लागल। जिससे पानी खातिन हम लोग परेशान रहल जाला। नोडल अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया किमामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। साथ ही महिला का पैसा वापस दिलाएं।
बच्चे को दी शाबाशी, उपस्थिति बढ़ाने का दिया निर्देश
वलीदपुर। प्रमुख सचिव तथा जिले के नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को सर्वप्रथम अलाउद्दीनपट्टी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर कक्षा चार तथा कक्षा दो में पहुंचकर बच्चों से शिक्षा एवं बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षिका से से जानकारी लिया। बच्चों से बातचीत कर संतुष्ट नजर आए। चौथी कक्षा के छात्र संदेश चौहान की कापी की जांच किया। छात्र कापी में आम का पेड़ बनाया था। नोडल अधिकारी ने पूछा किया चित्र किसने बनाया है। छात्र ने बताया कि घर दीदी के सहयोग से बनाया हूं। नोडल अधिकारी ने छात्र को शाबाशी देते हुए कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति मिली। नोडल अधिकारी ने उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।इसके बाद उन्होंने विद्यालय में बने शौचालय भोजनालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र:
वलीदपुर। नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने मंगलवार को अलाउद्दीनपट्टी गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र को खुलवाने के लिए ग्राम प्रधान को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed