फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SIR: BLOs will conduct door-to-door verification of 5.24 lakh voters whose names appear in the lists of two different locations.

एसआईआर : दो जगह की सूची में नाम वाले 5.24 लाख वोटरों का सत्यापन घर-घर जाकर करेंगे बीएलओ

Mon, 19 Jan 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
SIR: BLOs will conduct door-to-door verification of 5.24 lakh voters whose names appear in the lists of two different locations.
फतेहपुर मंडाव में एसआईआर कार्य में जुटे बीएलओ ।संवाद
28 मार्च को किया जाएगा अंतिम सूची का प्रकाशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। एसआईआर के बाद जिले में पांच लाख 24 हजार 730 ऐसे मतदाता हैं, जिनका नाम दो से अधिक स्थानों की मतदाता सूची में है। अब इनके सत्यापन के लिए बूथ लेबल अधिकारी घर-घर दस्तक देंगे। आयोग की तरफ से इन मतदाताओं के नाम की सूची ग्राम पंचायतवार उपलब्ध करा दी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची शुद्ध करने का अभियान चल रहा है। इसके अंतिम प्रकाशन की तिथि भी घोषित कर दी गई है। इससे पहले मतदाता सूची में ऐसे नामों को हटाया जाएगा जो दो स्थानों या दो जिलों में मतदाता हैं। जिले नौ ब्लॉकों में 645 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम प्रधान जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के दावेदार भी इसको लेकर सक्रिय हैं। दिसंबर माह 2025 में अंतिम सूची में 13 लाख 29 हजार 620 नामों का प्रकाशन किया गया था। प्रकाशन के बाद निर्वाचन आयोग ने एआई के माध्यम से 5 लाख 24 हजार 730 नामों की छंटनी किया गया है। जिनका नाम दो से अधिक गांवों की मतदाता सूची में दर्ज है। साथ ही कुछ नाम मऊ के साथ-साथ अन्य जनपदों की मतदाता सूची में दर्ज है।इसको लेकर अधिकारी सत्यापन का कार्य कर रहे हैं, सत्यापन के दौरान निवास संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसपर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। न ही इसका कोई विरोध करना चाहिए। नाम दोहरी प्रवृष्टि में अगर पाये जाएंगे तो उन्हें नियमानुसार हटा दिया जाएगा। इससे फर्जी मतदान पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

इनसेट
75,759 लोगों के नाम कटे
बतातें चले कि अंतिम प्रकाशन से पूर्व आयोग ने 2 लाख 76 हजार 833 मतदाताओं का सत्यापन कराया था। इस दौरान 75 हजार 759 डुप्लीकेट मतदाता मिले थे। इनका नाम मतदाता सूची से काटकर बाहर कर दिया गया। अंतिम प्रकाशन के बाद पांच लाख लोगों के नाम एक से अधिक बार मिले है। इसमें सबसे ज्यादा फतेहपुर मंडाव, रानीपुर, रतनपुरा और कोपागंज ब्लॉक में है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावलियों की वृहद पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम सूची का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। डीएम के निर्देशन में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 20 फरवरी तक किया जाएगा। लोग 20 फरवरी तक हस्त लिखित पांडुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ब्लॉकवार सूची के बाद जिलेवार संभावित डुप्लीकेट लिस्ट आयोग ने जारी की है। एक नाम के कई मतदाताओं का सत्यापन कार्य शुरु हो गया है।

होरीलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed