{"_id":"68f5edbcee17d2ddb40d2ca9","slug":"singer-kishore-kumar-faces-fir-for-singing-an-indecent-song-about-pm-modi-in-mau-bsp-government-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी पर गाया अमर्यादित गाना: गायक किशोर कुमार पर FIR, बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी पर गाया अमर्यादित गाना: गायक किशोर कुमार पर FIR, बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री था आरोपी
Mon, 20 Oct 2025 01:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:37 PM IST
सार
Mau News: यूपी के मऊ जिले की चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि गायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक गाना गाया है, जो अमर्यादित है।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Instagram
विस्तार
मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक स्थानीय गायक द्वारा प्रधामंत्री और मुख्यमंत्री पर अमर्यादित गाना गाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। यह कार्यवाही पुलिस ने भाजपा के रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह की तहरीर पर हुई।
विज्ञापन
दर्ज केस के अनुसार बीते दिनों पचिस्ता निवासी और लोक गीत गायक किशोर कमार पगला द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर अभद्र, असंवैधानिक एवं अमर्यादित शब्दो का प्रयोग करते हुये भरे मंच से लोकगीत गाया गया। जो पूर्णरूपेण असोभनीय एवं अक्षम्य है।
विज्ञापन
यह असामाजिक कृत्य से भाजपा कार्यकर्ताओ सहित आम जनमानस काफी मर्माहत और आक्रोशित है। इस मामले में थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन