फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Siege to the office of the Public Works Department

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव

Thu, 12 Mar 2015 09:05 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 12 Mar 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
Siege to the office of the Public Works Department
 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले में बदहाल सड़क सहित विभिन्न मांगों को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिले के विभिन्न इलाकों में बनी अधिकांश सड़कें पूर्ण रुप से ध्वस्त हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन



जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़कों पर चलना जानलेवा हो चुका है। जनता की दुख तकलीफों को शासन प्रशासन कोई लेना देना नहीं है।


जनपद में सड़कों के निर्माण कार्य में जमकर धांधली हो रही है। मानक के अनुरुप सामग्री का इस्तेमाल न होने से सड़कें कुछ दिन बाद ही पूर्ववत अवस्था में आ जा रही है। संपर्क मार्गों की स्थिति तो अति दयनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 निर्माण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। लोक निर्माण विभाग पूर्ण रुप से भ्रष्टाचार की जद में आ चुका है। कमीशनखोरी के वजह से विकास की रफ्तार रुक गई है।



अंत में सड़क निर्माण तथा मरम्मत कार्य में हुई धांधली की उच्चस्तरीय जांच कराने, कोपागंज-कसारा मार्ग, कोपागंज-मूूंगमास, अमिला-बोझी मार्ग निर्माण को शुरू कराने सहित राज्यपाल को संबोधित को जिलाधिकारी को तीन सूत्री ज्ञापन  को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed