फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Shri Rani Sati Dadi Ji's Sinjara Festival Celebrated at Tridev Dham

Mau News: त्रिदेव धाम में मनाया श्री राणी सती दादी जी का सिंजारा महोत्सव

Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shri Rani Sati Dadi Ji's Sinjara Festival Celebrated at Tridev Dham
नगर के त्रिदेव धाम पर श्री राणी सती दादी जी के सिंजारा महोत्सव में सजा दरबार। स्रोत- स्वयं
मऊ। ढेकुलियाघाट स्थित त्रिदेव धाम मंदिर में शुक्रवार को श्री राणी सती दादी जी का वार्षिक सिंजारा महोत्सव भक्ति, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान मां नारायणी को कलियुग में साक्षात शक्ति का स्वरूप बताते हुए उनके दर्शन-पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

महोत्सव के प्रातःकालीन सत्र में श्री राणी सती दादी जी का दिव्य शृंगार किया गया। मारवाड़ी परिधानों में सजी महिलाओं ने मंगल गीतों के बीच दादी जी के चरणों में मेहंदी और चुनरी अर्पित कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

सायंकाल फूलों से सजे हिंडोले में माता को विराजमान कर झूलनोत्सव शुरू हुआ। ‘झूला झूले राणी सती मां...’ के जयघोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने माता को झूला झुलाया। इसके बाद भक्ति भजनों की धुन पर डांडिया रास का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं उत्साह के साथ झूमती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मंडल सेवा परिवार की सदस्य रितु अग्रवाल ने कहा कि महामाई को सोलह शृंगार, मेहंदी और चुनरी अर्पित करने से घर-परिवार में ऋद्धि-सिद्धि का वास होता है और दुखों का नाश होता है।

उन्होंने बताया कि महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन माता के भजनों की प्रस्तुति की जाती है। इससे मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed