फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Showed strength in the race competition

Mau News: दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Showed strength in the race competition
मुहम्मदाबाद गोहना के किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन करतीं छात्राएं। - फोटो : सुजौली रेंज के त्रिलोकीगौड़ी गांव में मिले तेंदुए के पगचिन्ह।
मुहम्मदाबाद गोहाना। क्षेत्र के गालिबपुर स्थित किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन बालक और बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ के अलावा रिले दौड़ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 11 तक के छात्र-छात्राओं की 100 और 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा 9 के 200 मीटर रेस में रेड हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्लू हाउस और येलो हाउस को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। सीनियर गर्ल्स में रेड हाउस प्रथम और ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में रेड हाउस के हमजा ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि ब्लू हाउस के अनिकेत ने दूसरा और ग्रीन हाउस के शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में येलो हाउस की शगुन वर्मा ने सबसे तेज दौड़ लगाई। ग्रीन हाउस की निधि यादव को दूसरा और ब्लू हाउस के जिगरा इकबाल को तीसरा स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रेड हाउस के उज्ज्वल यादव चैंपियन बने। कक्षा 7 बालक वर्ग में ग्रीन हाउस को पहला स्थान मिला। ब्लू हाउस दूसरे और येलो हाउस तीसरे स्थान पर रहा। कक्षा 8 बालिका वर्ग में यलो हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस दूसरे और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के ही कक्षा 7 की 200 मीटर दौड़ में ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस और रेड हाउस को क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। कक्षा 6 बालक वर्ग की 200 मीटर रेस प्रतियोगिता में यलो हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रीन हाउस दूसरे स्थान पर रहा जबकि रेड हाउस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। कक्षा 5 की 200 मीटर प्रतियोगिता में यलो हाउस को प्रथम, रेड हाउस को दूसरा और ब्लू हाउस को तीसरा स्थान मिला। कक्षा 4 के 200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस के अंश यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। यलो हाउस और ग्रीन हाउस को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन दीपक डायमंड और कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर प्रवीण मद्धेशिया और मोनिका मद्धेशिया ने किया। छात्रों ने विभिन्न नृत्य संगीत के साथ शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्रिंसिपल भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। संजीव द्विवेदी, अजीत जायसवाल, किशन मद्धेशिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed